चुनाव आयोग सख्त: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर पीलीभीत के दो एसडीएम निलंबित, एफआईआर में जुड़ेगी ये धारा

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुए अगली कार्रवाई के लिए मामला प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और मुख्य सचिव को भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 (कर्तव्य में लापरवाही) भी जोड़ी जाएगी। दोनों एसडीएम को शासन ने शनिवार को प्रतीक्षारत कर दिया था। वहीं, जिलाधिकारी आलोक कुमार उन्हें जिले से कार्यमुक्त कर चुके हैं। यह भी पढ़ें-यूपी: एसआईआर की लड़ाई को चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत, यहां धमक दिखाने में पीछे नहीं रहे अखिलेश यादव कार्रवाई के लिए आयोग की ओर से शनिवार को पत्र जारी किया गया। इसमें 23 अक्तूबर को डीएम की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट और 24 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लिखे गए पत्र का हवाला दिया गया है। आयोग ने रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद पांच बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें पीलीभीत के दोनों तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को तत्काल निलंबित करते हुए उनके आरोपपत्र परीक्षण के लिए आयोग को भेजने को कहा गया है। आयोग की पूर्व अनुमति के बिना दोनों अधिकारियों को बहाल नहीं किया जा सकेगा। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित न्यायालय में मुकदमे की प्रभावी पैरवी की जाए।

#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #ElectionCommission #VoterList #PilibhitVoterList #Voters #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 07:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चुनाव आयोग सख्त: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर पीलीभीत के दो एसडीएम निलंबित, एफआईआर में जुड़ेगी ये धारा #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #ElectionCommission #VoterList #PilibhitVoterList #Voters #VaranasiLiveNews