UP: खून से सनी कुर्सी दूसरे दिन भी फैलाती रही दहशत, कशिश के कत्ल के वो दो मिनट; पूरी तैयारी करके आया था सागर

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह के वे दस मिनट अब भी कर्मचारियों के जेहन में ताजा हैं। पैरामेडिकल छात्रा कशिश पर सहपाठी सागर के जानलेवा हमले की दहशत बुधवार को भी कम नहीं हुई। जिस कुर्सी पर बैठी कशिश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए थे, उस पर खून के धब्बे अब भी दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद कक्ष की सफाई तो करा दी गई, लेकिन खून से सनी कुर्सी वहीं छोड़ दिए जाने से अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठे। घटनाक्रम और कर्मचारियों के बताए अनुसार सामने आया है कि आरोपी सागर पूरी तैयारी के साथ मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। उसने करीब 12 इंच लंबा चाकू एप्रन और कंधे पर टंगे बैग में छिपा रखा था।

#CityStates #Bareilly #Pilibhit #UttarPradesh #PilibhitMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: खून से सनी कुर्सी दूसरे दिन भी फैलाती रही दहशत, कशिश के कत्ल के वो दो मिनट; पूरी तैयारी करके आया था सागर #CityStates #Bareilly #Pilibhit #UttarPradesh #PilibhitMurder #VaranasiLiveNews