Ambala News: स्कूलों के बाहर लगे कूड़े के ढेर, पार्क बने डंपिंग जोन

अंबाला। नगर परिषद के पास लगभग 400 सफाई कर्मचारियों की टीम है। इसके बाद भी स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने का दम भरने वाली नगर परिषद की व्यवस्थाएं अब दम तोड़ती नजर आ रही हैं। निजी एजेंसियों को लाखों रुपये का सफाई ठेका देने के बाद भी स्कूलों के बाहर कूडे़ के ढेर लगे हैं और पार्कों के पास ही डंपिंग जोन बन गए हैं।छावनी के पीजी कॉलेज के मुख्य गेट के नजदीक ही सफाई कर्मचारी कूड़ा फेंक रहे हैं। जबकि कई प्रमुख चौक-चौराहों और गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे बुजुर्गाें, महिलाओं विशेष विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के ढेर से क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों ने पार्कों के पास ही अस्थायी डंपिंग जोन बना दिए हैं। इससे शाम की सैर के लिए पार्कों में जाने वाले लोगों को बदबू के कारण काफी परेशानी हो रही है।रैंकिंग में गिरावट की आहट, प्रशासन मौनआगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में छावनी की रैंकिंग में भारी गिरावट आने की आशंका है। जबकि पिछली बार जिला स्तर पर नगर परिषद अंबाला सदर को 10 वीं रैंक राष्ट्रीय स्तर पर 245वीं रैकिंग मिली थी। जानकारों की मानें तो जिस तरह से सफाई व्यवस्था पटरी से उतर रही है, उससे अंकों का कटना तय है। हालांकि, अधिकारी बार-बार सुधार के दावे तो कर रहे हैं, लेकिन हकीकत इन दावों से कोसों दूर है।आग लगाकर पर्यावरण कर रहे दूषितनगर परिषद के सफाई कर्मचारी न केवल कूड़ा उठाने में लापरवाही बरत रहे हैं, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर गंदगी के ढेर में आग भी लगा रहे हैं। इससे जहरीला धुआं निकलकर हवा को प्रदूषित कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद---मामला संज्ञान में आया है। सफाई कर्मचारियों का सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि वो अपना काम सही व जिम्मेदारी से कर सकें। इस संबंध में सफाई निरीक्षक से जवाब तलब किया जाएगा । कूड़े को उठाना सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी है न कि इसमें आग लगाना। ऐसे किसी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला। अंबालाछावनीमेंराजकीयपीजीकॉलेजकेबाहरकूड़ागिरारहासफाईकर्मी।प्रबंधन

#PilesOfGarbageOutsideSchools;ParksTurnedIntoDumpingZones. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: स्कूलों के बाहर लगे कूड़े के ढेर, पार्क बने डंपिंग जोन #PilesOfGarbageOutsideSchools;ParksTurnedIntoDumpingZones. #VaranasiLiveNews