Balaghat News: बालाघाट में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 25 घायल, आठ की हालत नाजुक, ओवरलोडिंग बनी वजह
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनी और बटरमारा पुलिया के बीच मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन सवार 20 से 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। घायलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुआ। बरसात की शुरुआत होते ही खेतों की ओरकिसानों का रुख हो गया। किसानों ने लेबरों को बुलाकर खेतों में बीज रोपने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए धान की रोपाई और खेती का काम करवाने के लिए आसपास के गांवों से मजदूरों को काम के लिए खेतों पर ले जाया जा रहा था। पिकअप वाहन क्षमता से अधिक भरा हुआ था। पुनी-बटरमारा पुलिया के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत रामपायली पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें-सात फेरे पड़े भारी! शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप अस्पताल में इलाज जारी, प्रशासन पर उठे सवाल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया। अस्पताल में फिलहाल 18 से अधिक मजदूरों का इलाज चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल 8 मरीजों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में परिवहन और यातायात विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। कृषि सीजन में दूर-दराज के गांवों से मजदूरों को लाने के लिए पिकअप वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे इन कमर्शियल वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे ऐसे हादसे आम हो चले हैं।
#CityStates #Crime #Balaghat #MadhyaPradesh #Chhindwara #BalaghatAccidentNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 15:32 IST
Balaghat News: बालाघाट में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 25 घायल, आठ की हालत नाजुक, ओवरलोडिंग बनी वजह #CityStates #Crime #Balaghat #MadhyaPradesh #Chhindwara #BalaghatAccidentNews #VaranasiLiveNews
