Lakhimpur Kheri News: फिजिक्स ने छकाया...अभ्यर्थी बोले पिछली बार का प्रश्नपत्र था सरल

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा स्नातक ) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्नपत्र देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार के प्रश्नपत्र में फिजिक्स के सवाल काफी कठिन तरीके से पूछे गए थे। पिछले परीक्षा का प्रश्नपत्र काफी अच्छा था, परीक्षा के बाद ही प्रश्नपत्र के लीक होने की सूचना मिली। फिलहाल, ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे पर एक भय सा था। हालांकि केंद्रों पर प्रवेश से पहले कलावा, मंगलसूत्र और ताबिज को उतरवा दिया गया। रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान बुलाए गए 3366 में से 3157 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 209 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी समेत परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जीआईसी, अब्दुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, वाईडी कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, सिटी कोऑर्डिनेटर-प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय आशीष कुमार दीक्षित ने भी निरीक्षण किया। फोटो-61इस बार की परीक्षा में सबसे ज्यादा कठिन सवाल फिजिक्स के थे। हालांकि सभी सवालों को समझने के बाद उत्तर दिए हैं।- मुस्कान वर्माफोटो-62पिछले बार का प्रश्नपत्र काफी अच्छा था। प्रश्नों को समझने में दिक्कत नहीं हुई लेकिन इस बार मेहनत ज्यादा करनी पड़ी। - कुशाग्र वत्य परीक्षा केंद्र आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद परीक्षा केंद्र आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद परीक्षा केंद्र आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद परीक्षा केंद्र आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

#PhysicsProvedTricky...CandidatesSayThePreviousPaperWasEasier. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lakhimpur Kheri News: फिजिक्स ने छकाया...अभ्यर्थी बोले पिछली बार का प्रश्नपत्र था सरल #PhysicsProvedTricky...CandidatesSayThePreviousPaperWasEasier. #VaranasiLiveNews