Ambala News: खेल नर्सरियों के लिए आए 111 आवेदन की भौतिक जांच शुरू, कोचों की ड्यूटी लगाई
अंबाला। नए सत्र 2026 की खेल नर्सरियों के लिए आए 111 आवेदनों के बाद खेल विभाग की भौतिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में खेल विभाग ने जिले के अलग-अलग कोच की ड्यूटी लगाई है। संबंधित खेलों के कोच आवेदन करने वालोंं के पास जाकर खेल नर्सरी चलाने के लिए संसाधनों की जांच करेंगे। देखेंगे कि मैदान है कि नहीं। कोच के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी जायजा लेंगे तो एक खेल नर्सरी चलाने के लिए बेहद जरूरी है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीन चरणों में होगी जांच की प्रक्रियाखेल नर्सरियों को अनुमति देने से पहले विभाग तीन स्तरीय जांच करेगा। सबसे पहले संबंधित खेल के कोच आवंटित की गई नर्सरी के स्थान का निरीक्षण करेंगे। कोच की रिपोर्ट के बाद जिला खेल अधिकारी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे और अंत में डिप्टी खेल डायरेक्टर स्तर पर अंतिम मुआयना किया जाएगा। इन तीनों रिपोर्ट के सकारात्मक होने पर ही नर्सरी को मान्यता दी जाएगी।-----22 ग्राम पंचायतों सहित 26 सरकारी स्कूल भी आगे आए नए सत्र में खेल नर्सरियां लेने को लेकर काफी रुझान देखने को मिला है। 111 आवेदन करने वालों में 22 ग्राम पंचायत, 26 स्कूल सरकारी, 37 प्राइवेट स्कूल शामिल है। जबकि 26 खेल विभाग की सरकारी खेल नर्सरी होंगी। फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद छंटनी की जाएगी। खेल नर्सरियों के लिए 111 आवेदन आए है। कोचों की ड्यूटी फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए लगा दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद वह खुद व बाद में डिप्टी खेल डायरेक्टर भी निरीक्षण कर जायजा लेंगे।रामस्वरूप, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अंबाला
#PhysicalVerificationOf111ApplicationsForSportsNurseriesStarted #DutyImposedOnCoaches #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 03:50 IST
Ambala News: खेल नर्सरियों के लिए आए 111 आवेदन की भौतिक जांच शुरू, कोचों की ड्यूटी लगाई #PhysicalVerificationOf111ApplicationsForSportsNurseriesStarted #DutyImposedOnCoaches #VaranasiLiveNews
