Lucknow News: भाषा विवि में व्यायाम शिक्षक की होगी तैनाती

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 32वीं वित्त समिति की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग में विद्यार्थियों के लिए एक व्यायाम शिक्षक को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि बैठक में कंप्यूटर प्रोग्रामर पद एक नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा विषय प्रभारियों को शैक्षणिक व विभागीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 2500 रुपये प्रति माह कंटिजेंसी फंड (आकस्मिक निधि) देने का निर्णय लिया गया है।

#PhysicalEducationTeacherWillBePostedInBhashaUniversity. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow News: भाषा विवि में व्यायाम शिक्षक की होगी तैनाती #PhysicalEducationTeacherWillBePostedInBhashaUniversity. #VaranasiLiveNews