भाजपा की आंतरिक कलह छिपाने के लिए हो रही ओछी राजनीति : कांग्रेस
बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा ने आरोप लगाया है कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह से गुटबाजी का शिकार हो चुकी है। संगठन की आंतरिक कलह को छिपाने के लिए भाजपा नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहला-फुसलाकर पार्टी में शामिल करने का झूठा प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रविवार को ग्राम पंचायत खड़ानाल निवासी अजीत गुलेरिया ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पुनः पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर अजीत गुलेरिया ने स्पष्ट किया कि कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें भ्रमित कर अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया था, लेकिन वे कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों के साथ ही जुड़े हैं।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा में इस समय पांच गुट सक्रिय हैं और कार्यकर्ता उनकी इस ओछी राजनीति को समझ चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, रविंदर बिट्टू, रविंदर राव, मोहिंदर डोहरी, रोहित जंबाल और मिलाप राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अजीत गुलेरिया का स्वागत किया।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 19:07 IST
भाजपा की आंतरिक कलह छिपाने के लिए हो रही ओछी राजनीति : कांग्रेस #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
