Aligarh News: पालतू कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, तहरीर दी
क्षेत्र के गांव टुआमई में पालतू कुत्ते के हमले में 10 वर्षीय बच्चा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता बबलू सिंह ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। टुआमई निवासी बबलू सिंह ने तहरीर में कहा है कि बीती 24 अगस्त को दस वर्षीय बेटा अमन गली से होकर घर आ रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7:00 बजे पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
#AligarhNews #PetDog #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 02:43 IST
Aligarh News: पालतू कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, तहरीर दी #AligarhNews #PetDog #VaranasiLiveNews
