Gurugram News: बूंद-बूंद को तरसे लोग सड़क पर प्रशासन के खिलाफ बरसे
मुशेदपुर में 15 दिन से पानी किल्लत, लोगों ने फरूखनगर रोड पर लगाया जामसंवाद न्यूज एजेंसीफर्रुखनगर। भीषण गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासनिक लापरवाही व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से तंग आकर सोमवार को मुशेदपुर गांव के लोग प्रशासन के खिलाफ बरस पड़े। बूंद-बूदं पानी को तरस रहे लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिन से गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पीने के पानी के लिए लोगों को इस चिलचिलाती धूप में सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों में टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलघर (वाटर वर्क्स) के निर्माण के लिए मुशेदपुर गांव ने अपनी जमीन दी है। इसके बावजूद आज मुशेदपुर के लोग ही पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस जलघर से हरिनगर व खेड़ा खुर्मपुर गांवों में तो नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है, लेकिन मुशेदपुर की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।जेई ने मौके पर ही बहाल करवाई पानी की सप्लाईइस दौरान जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई भूपेंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी व जेई ने उग्र हो रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों को ध्यान से सुना। ग्रामीणों के भारी आक्रोश और जायज मांगों को देखते हुए जेई भूपेंद्र ने मामले की गंभीरता को समझा और मौके पर ही तुरंत मुशेदपुर गांव के लिए पानी की सप्लाई शुरू करवा दी। गांव में पानी की सप्लाई तुरंत चालू होने और अधिकारियों द्वारा बोरवेल के पानी की नियमित व सही व्यवस्था करने का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने शांत होकर सड़क से जाम खोला।--------------------------गांव में राजनीति की जा रही है। मैंने विधायक बिमला चौधरी को इस बारे अवगत कराया था। उन्होंने भी मामले में संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा था। -राजपाल, पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधिपानी की समस्या को लेकर गांव मुशेदपुर से पूर्व सरपंच राजपाल की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। विधायक ने उनको आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में पानी सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। -बिमला चौधरी, विधायक, पटौदी
#PeopleThirstingForEveryDropOfWaterLashedOutAtTheAdministrationOnTheStreets. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 17:13 IST
Gurugram News: बूंद-बूंद को तरसे लोग सड़क पर प्रशासन के खिलाफ बरसे #PeopleThirstingForEveryDropOfWaterLashedOutAtTheAdministrationOnTheStreets. #VaranasiLiveNews
