Kaithal News: भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल

कैथल। बारिश के बाद कुछ दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह होते ही लोग पसीने से तर-बतर होने लगते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।हालांकि, हवा में भारी नमी होने के कारण यह तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा महसूस हो रहा है। दिन के समय करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आमतौर पर इतनी गति की हवाएं राहत देती हैं, लेकिन वातावरण में घुली उमस के कारण ये हवाएं भी लोगों को सुहावनी नहीं लगीं। इसके विपरीत, गर्म और थपेड़े जैसी हवाओं ने लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी के आगे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।गर्मी से बेहाल बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग अब बेसब्री से मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी, लस्सी और नींबू पानी पीने की सलाह दी है। मौसम प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और बारिश की बौछारें इस भीषण उमस से राहत दिलाएंगी। संवाद

#PeopleReelingUnderScorchingHeatAndHumidity. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल #PeopleReelingUnderScorchingHeatAndHumidity. #VaranasiLiveNews