Rohtak News: सांपना में लोगों को बंदरों और लावारिस पशुओं से मिलेगा छुटकारा

संवाद न्यूज एजेंसी सांपला । लोगों को जल्द ही लावारिस पशुओं व बंदरों से छुटकारा मिलेगा। इसको लेकर नगर पालिका की हुई बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया गया है। नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन प्रवीण कोच की अध्यक्षता में बैठक में कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में कस्बे में करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मोहर लगाई गई। कस्बे में सैकड़ों लावारिस पशु हैं जबकि बंदरों ने भी आतंक मचा रखा है। हर महिला व बच्चे सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बंदर प्रति महीने छह सात लोगों को काट रहे हैं। नगर पालिका जल्द ही पशुओं और बंदरों को पकड़ने के लिए किसी एजेंसी को ठेका देगी। प्रत्येक वार्ड में होंगे 25-25 लाख रुपये के विकास कस्बे के सभी वार्डों में समान विकास किया जाएगा। बैठक में सभी वार्डों में 25-25 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे। पार्कों का सुधारीकरण, लोगों के सुबह-शाम घूमने के लिए पालिका की तरफ से पार्क बनाने या पहले से बने पार्क की कमियों को दूर करने का फैसला लिया गया है। किराए पर लेंगे जेसीबी नगर पालिका के पास बजट की कमी होने की वजह से साधनों की भी कमी है। कई बार रास्ता ठीक करने, नालों की सफाई, पशु मरने पर उसको दबाने में परेशानी होती है। इसके अलावा भी कई कामों के लिए बुलडोजर की जरूरत पड़ती है। बैठक में सर्वसम्मति से किराये पर बुलडोजर और डंपर लेने का का फैसला लिया गया है। वर्जननगर पालिका चेयरममैन प्रवीण ने कहा कि उनका प्रयास है कि कस्बे के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएं।

#PeopleInSampanaWillGetRidOfMonkeysAndStrayAnimals. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सांपना में लोगों को बंदरों और लावारिस पशुओं से मिलेगा छुटकारा #PeopleInSampanaWillGetRidOfMonkeysAndStrayAnimals. #VaranasiLiveNews