Panipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का समालखा पहुंचने पर सर्व समाज ने किया स्वागत
समालखा। नई अनाज मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के लिए सर्व समाज ने मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जीटी रोड से होते हुए उनका अनाज मंडी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने चांदी के मुकुट, गदा, पगड़ी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पहली बार समालखा आई है। मंच पर उनके पिता पुरुषोत्तम दास गर्ग, माता संतोष, भाई, भाभी, ताऊ सत्य प्रकाश गर्ग भी उनके सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास चाहती है। महिलाओं, किसान, बेरोजगार और गरीबों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। किसानों की 24 फसलें जहां एमएसपी पर खरीदी जा रही है। वहीं महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना है। उन्होंने कहा कि उनकी मां की जिद ने उन्हें डाक्टर बनाया, जिससे वह जहां तक पहुंची। सभी अभिभावकों को चाहिए की वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दें, जिससे बेटियों का आत्मविश्वास मजबूत बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सके। बेटी का लक्ष्य केवल शादी नहीं होना चाहिए।बॉक्सपीएम की जींद रैली में प्रदूषण मुक्त वाहनों से पहुंचने की अपीलउन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में पीएम की ईको फ्रैंडली रैली है। पीएम वहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा से करेंगे। सभी को प्रदूषण मुक्त वाहनों, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों से वहां पहुंचना है। उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दो, जिससे गांव के पंच से लेकर देश के संसद तक केवल भाजपा के जनप्रतिनिधि ही दिखे।विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि यह हमारा प्यार है कि आज विपक्षी भी हमारे नेता के स्वागत में तैयार हैं। हमें एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना है। अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करना है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, चेयरमैन अशोक कुच्छल, किसान मोर्चा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, रमेश अग्रवाल, बलजीत रुहल, भाजपा नेता शशिकांत कौशिक व संजय गोयल मौजूद रहे।
#PeopleFromAllSectionsOfSocietyWelcomedTheBJPStatePresidentUponHisArrivalInSamalkha. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 03:01 IST
Panipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का समालखा पहुंचने पर सर्व समाज ने किया स्वागत #PeopleFromAllSectionsOfSocietyWelcomedTheBJPStatePresidentUponHisArrivalInSamalkha. #VaranasiLiveNews
