Himachal: पेंशनरों को बकाया राशि का 40 फीसदी भुगतान 31 जुलाई तक, सीएम ने बैठक में दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बकाया पेंशन राशि का 40 फीसदी भुगतान 31 जुलाई तक देने और और शेष राशि को किस्तों में देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही लंबित पड़े चिकित्सा बिलों का भुगतान करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के साथ की, जिसमें पेंशनरों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों के साथ अलग से बैठक करने की बात कही, वहीं बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ओपीएस बहाली को लेकर चर्चा की गई।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalPensionersArrears #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:04 IST
Himachal: पेंशनरों को बकाया राशि का 40 फीसदी भुगतान 31 जुलाई तक, सीएम ने बैठक में दिया आश्वासन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalPensionersArrears #VaranasiLiveNews
