महंगाई भत्ते की एक और किस्त की शीघ्र हो घोषणा : पेंशनर

हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में की मांग संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। हिमाचल सरकार को पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की एक और किस्त की शीघ्र घोषणा करनी चाहिए। वर्तमान में यह बकाया बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। यह मांग हिम आंचल पेंशनर संघ की लक्ष्मण क्लब में हुई मासिक बैठक में उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इसमें विभिन्न समस्याओं और मांगों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महासचिव शिवकरण, पवन कुमार बेदी, शैलेश राणा, घनश्याम, प्रेम लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य की संयुक्त संघर्ष पेंशनर मोर्चा के गठन और उसके दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान हिमाचल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ समय-समय पर किए गए विभिन्न आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और बैठकों के दबाव का ही यह परिणाम है कि सरकार को पेंशनरों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए विवश होना पड़ा है। बैठक में खुशी व्यक्त की गई कि चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों और 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशन भोगियों को उनके संशोधित पेंशन की बकाया राशि का भुगतान 1 जुलाई 2026 को उनकी नियमित पेंशन के साथ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी सरकार की ओर से लगभग 131 करोड़ रुपये की राशि संबंधित विभागों को जारी कर दी गई है। इससे लंबे समय से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान पेंशनरों को मिलना शुरू हो गया है। इसके लिए संघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

#PensionersCallForEarlyAnnouncementOfAnotherDearnessAllowanceInstallment. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महंगाई भत्ते की एक और किस्त की शीघ्र हो घोषणा : पेंशनर #PensionersCallForEarlyAnnouncementOfAnotherDearnessAllowanceInstallment. #VaranasiLiveNews