Roorkee News: एनआईएच एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन कुमार

द्विवार्षिक चुनाव संस्थान के सोसायटी कक्ष में किए आयोजितरुड़की। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान स्टाफ एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संस्थान के सोसायटी कक्ष में आयोजित आमसभा में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन उपाध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में किया गया। आमसभा में आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में पवन कुमार को अध्यक्ष, नीलम बोहरा को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार जोलान को महासचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार और चारू पांडेय को सचिव-2 नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप कुमार पंवार, नरेश कुमार (तकनीशियन ग्रेड-II), जोनी वाकर, बबीता शर्मा, दीपक शाह, राजकुमार देवांशी, दिनेश कुमार, काजल पाल और आसिफ को शामिल किया गया। आमसभा की सहमति से दिलीप तिवारी को सहसचिव, पदम शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, पंकज चौहान और सावित्री को नामित सदस्य बनाया गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सदस्यों का आभार जताया और संगठन की एकता को शक्ति बताया। महासचिव नरेश जोलान ने भी सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

#PawanKumarElectedPresidentOfTheNIHAssociation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: एनआईएच एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन कुमार #PawanKumarElectedPresidentOfTheNIHAssociation #VaranasiLiveNews