Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का रास्ता साफ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 90 वर्ष के लिए 31,314 वर्ग मीटर जमीन स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल को पट्टे पर दे दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद अब प्रयागराज में सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का रास्ता साफ हो गया है। राजकीय अस्पताल होने के नाते प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, भदोही, फतेहपुर, बांदा समेत आसपास के अन्य जिलों से यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। एसआरएन अस्पताल में मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं। हालांकि, सुविधाओं के विस्तार के दौरान निर्माण की जद में आ रहे मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अफसरों के सरकारी आवास को गिराना पड़ेगा। विकल्प तलाशने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा । आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर हो गए हैं और जमीन एसआरएन अस्पताल को 90 वर्षों के लिए लीज पर दे दी गई है। अफसरों के सरकारी आवास के लिए किसी दूसरी जगह जमीन तलाशी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों की मदद की जाएगी। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

#CityStates #Prayagraj #SrnHospitalPrayagraj #SrnHospitalPrayagrajNews #PrayagrajNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का रास्ता साफ #CityStates #Prayagraj #SrnHospitalPrayagraj #SrnHospitalPrayagrajNews #PrayagrajNewsToday #VaranasiLiveNews