Kangra News: पटनूहल कूहल सूखी, 400 किसान परिवारों की गेहूं की बिजाई पर संकट

पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा देने वाली ऐतिहासिक पटनूहल कूहल में पानी की आपूर्ति ठप होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।रबी सीजन में गेहूं की बिजाई का समय नजदीक है लेकिन कूहल के मुहाने पर अब तक अस्थायी बांध नहीं बन पाया है। ऐसे में करीब एक दर्जन पंचायतों के 400 से अधिक किसान परिवार सिंचाई के पानी के इंतजार में हैं।न्यूगल खड्ड से निकलने वाली यह कूहल मैंझा, घड़ोरल, मोरला, फरेड़, सालन और सुलह सहित आसपास के कई गांवों की कृषि भूमि के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। क्षेत्र में खेती काफी हद तक इसी सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर है।हर साल बरसात के बाद सितंबर-अक्तूबर में स्थानीय ग्रामीण और जल शक्ति विभाग मिलकर कूहल के मुहाने पर अस्थायी बांध तैयार करते हैं, जिससे खेतों तक पानी पहुंचना शुरू हो जाता है। इस बार प्रक्रिया में देरी के कारण पूरी कूहल सूखी पड़ी है। फिलहाल कुछ किसान वैकल्पिक स्रोतों से पानी जुटाकर काम चलाने की कोशिश कर रहे हैं।क्या कहते हैं किसानगेहूं की बिजाई के लिए खेतों में सिंचाई की सख्त जरूरत है लेकिन कूहल में पानी नहीं पहुंचने से किसान असमंजस में हैं। प्यार चंद, किसानपहले हर साल अक्तूबर तक कूहल में पानी आ जाता था। इस बार देरी होने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। यदि समय रहते सिंचाई नहीं हुई तो गेहूं की बिजाई प्रभावित होगी। रविंद्र सिंह राणा, किसान खेती का सीजन शुरू होने वाला है और किसान खेत तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे समय में कूहल का सूखा रहना चिंता का विषय है। विभाग को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जल्द पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रवीन कुमार, किसानमस्टरोल आते ही सफाई, जेसीबी से बनेगा बांधकूहल की सफाई के लिए बीबी रामजी योजना के तहत मस्टरोल जमा करवा दिया गया है। मस्टरोल उपलब्ध होते ही सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा विभाग जल्द ही कूहल के मुहाने पर जेसीबी मशीन लगाकर अस्थायी बांध तैयार करवाएगा, ताकि कूहल में पानी छोड़ा जा सके। अजय सोहल, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सुलह किसानों के हित में जल्द पानी छोड़ने की मांग : परमारसुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि क्षेत्र की कई कूहलों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से किसानों के हित में जल्द सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की, ताकि गेहूं की बिजाई प्रभावित न हो।

#PatnuhalKuhalHasRunDry;WheatSowingBy400FarmingFamiliesIsInJeopardy. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पटनूहल कूहल सूखी, 400 किसान परिवारों की गेहूं की बिजाई पर संकट #PatnuhalKuhalHasRunDry;WheatSowingBy400FarmingFamiliesIsInJeopardy. #VaranasiLiveNews