Mandi News: खुले वाहनों में बेखौफ ढोई जा रहीं सवारियां
पधर (मंडी)। उपमंडल के तहत कुन्नू कस्बे में जीप-कैंपर डबल कैबिन और फोर व्हीलर गुड्स कैरियर वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रही हैं। इस संबंध में टैक्सी यूनियन कुन्नू के प्रधान रूप लाल पगल्याना ने कहा कि गुड्स कैरियर वाहन चालक प्रशासन की नजरों से बचकर स्थानीय लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ लोग सस्ते किराये के लालच में इन वाहनों के डाले में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आम जनता को यह समझना चाहिए कि इस प्रकार का कार्य पूर्ण रूप से परिवहन नियमों के विरुद्ध है। गुड्स कैरियर वाहनों का इस्तेमाल केवल सामान ढुलाई के लिए किया जा सकता है, जबकि कुछ वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हुए खुलेआम यात्री परिवहन का कार्य कर रहे हैं। रूप लाल पगल्याना ने कहा कि ऐसे वाहन चालक न केवल टैक्सी ऑपरेटरों के रोजगार पर असर डाल रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। गुड्स कैरियर वाहनों के पंजीकरण के समय वाहन मालिकों से यह शपथ पत्र लिया जाता है कि वाहन का उपयोग किसी भी प्रकार के यात्री परिवहन कार्य में नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। टैक्सी यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि नियम तोड़ने वाले वाहनों के पंजीकरण रद्द करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मंडी जिला के पधर क्षेत्र में खुले वाहनों में ढोए जा रहे लोग।
#PassengersBeingTransportedFearlesslyInOpenVehicles #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 17:40 IST
Mandi News: खुले वाहनों में बेखौफ ढोई जा रहीं सवारियां #PassengersBeingTransportedFearlesslyInOpenVehicles #VaranasiLiveNews
