Explainer: विपक्ष के PM मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल?
संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता नीट पेपर लीक और युवाओं के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया। अब आज (27 जुलाई) को एक बार फिर संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नए सिरे से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले युवाओं के आंदोलन के खत्म होने और नीट पेपर लीक पर सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद संभावना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों सदनों में सार्थक बहस में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ मुद्दों को लेकर संसद में एक बार फिर विवाद उभरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में यह जानना अहम है कि संसद के बचे हुए मानसून सत्र के लिए सरकार का क्या एजेंडा रहने वाला है और वह किन विधेयकों पर जोर देना चाहेगी नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन का मुद्दा सुलझने के बाद विपक्ष अब दोनों सदनों में क्या मुद्दे लेकर आगे बढ़ेगा दोनों पक्षों के बीच किन मुद्दों पर विवाद तय है इसके अलावा सोमवार को पेपर लीक से जुड़ा विधेयक सरकार पेश करने वाली है, उससे जुड़ी क्या जानकारियां सामने आई हैं आइये जानते हैं
#IndiaNews #National #ParliamentMonsoonSession #ParliamentMonsoonSession2026 #LokSabha #RajyaSabha #ParliamentSessionWeek2 #ModiGovt #IndiaAlliance #IndiAlliance #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 01:20 IST
Explainer: विपक्ष के PM मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल? #IndiaNews #National #ParliamentMonsoonSession #ParliamentMonsoonSession2026 #LokSabha #RajyaSabha #ParliamentSessionWeek2 #ModiGovt #IndiaAlliance #IndiAlliance #VaranasiLiveNews
