गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी: जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी, एक की मौत और दूसरा घायल
अहमदाबाद में आग से बचने के लिए अपने ऑफिस की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने क्या बताया बोडकदेव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संदीप खंभाला ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे थलतेज इलाके में स्थित चार मंजिला 'मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क' बिल्डिंग के एक ऑफिस में आग लग गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी और बाद में पहली मंजिल तक फैल गई। घटना के समय, दूसरी मंजिल वाले ऑफिस को छोड़कर बिल्डिंग के बाकी ज्यादातर ऑफिस बंद थे। कितने लोग सुरक्षित निकले खंभाला ने बताया कि 23 वर्षीय रचित पटेल की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदने के बाद लगी चोटों के कारण मौत हो गई। एक अन्य युवक, जो घबराहट में बिल्डिंग से कूद गया था, घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। खड़िया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल करके ऑफिस में काम कर रहे छह अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। किस वजह से लगी आग ऑफिस में काम कर रहे कई अन्य लोग खुद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि आग के बाद धुएं की वजह से उनमें से कुछ लोग प्रभावित हुए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे ऑफिस का सामान और फर्नीचर जलकर खराब हो गए। खंभाला ने बताया कि मृतक पटेल राजकोट का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
#IndiaNews #National #Fire #Gujrat #Employees #Company #SecondFloor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 11:47 IST
गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी: जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी, एक की मौत और दूसरा घायल #IndiaNews #National #Fire #Gujrat #Employees #Company #SecondFloor #VaranasiLiveNews
