Parliament Session Live: संसद दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़ा विपक्ष
मानसून सत्र के आखिरी दौर में महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की चर्चाओं के बीच सरकार और विपक्ष के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। एनडीए व इंडिया ब्लॉक ने अपने सांसदों को 10 से 12 अगस्त तक दोनों सदनों में हर हाल में उपस्थित रहने को कहा है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती को लेकर विपक्ष की मांग को देखते हुए बयान देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह सदन में उपस्थित हो सकते हैं। सोमवार से फिर शुरू हो रहे सत्र में सरकार एफसीआरए बिल पास कराने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयक में किसी संगठन के एफसीआरए प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त करने और उसके नवीनीकरण से इन्कार करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। संभावना है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस बिल व अन्य मुद्दों पर जवाब दें, जिसकी मांग कांग्रेस व अन्य दल पहले से करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में आकर अपनी बात रख सकते हैं।
#IndiaNews #National #ParliamentMonsoonSession #ParliamentMonsoonSession2026Live #LokSabha #RajyaSabha #TribunalsReformsBill #MonsoonSession2026NewsInHindi #FcraBills #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 10:50 IST
Parliament Session Live: संसद दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़ा विपक्ष #IndiaNews #National #ParliamentMonsoonSession #ParliamentMonsoonSession2026Live #LokSabha #RajyaSabha #TribunalsReformsBill #MonsoonSession2026NewsInHindi #FcraBills #VaranasiLiveNews
