'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे': हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री; बोले- अब हिसाब होगा
पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का मुद्दा उठाते हुए 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। वहां जिस तरह हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला जरूर लिया जाएगा। उनके इस बयान से राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो सकती है। 'हिंदुओं की हत्या का बदला जरूर लेंगे' बांग्लादेश को लेकर अपने बयान में अर्जुन सिंह ने कहा, "16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका है। बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं है। वहां जिस तरह हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला जरूर लिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।" #WATCH | Bhatpara, West Bengal: State Minister Arjun Singh said, "By December 16, we will take over Bangladesh. The way Hindus have been killed in Bangladesh, we will definitely avenge that; there is no doubt about it." (24.11) https://t.co/5I4mBB0i9t — ANI (@ANI) November 24, 2026 कल्याणी में बड़े निवेश का दावा अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी में स्थापित हो रहे एक उद्योग को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यहां एक बड़ा निवेश आने वाला है। इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने निवेश की राशि या उद्योग से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी। टीएमसी पर भी किया तीखा हमला मंत्री अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने टीएमसी को नकार दिया है और पार्टी के पास अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने टीएमसी की स्थिति की तुलना ऐसे व्यक्ति से की, जिसकी मौत हो चुकी हो, लेकिन अंतिम संस्कार होने तक उसका थोड़ा भार बाकी रहता है। उनके इस बयान को बंगाल की राजनीति में टीएमसी के खिलाफ तीखे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
#IndiaNews #National #ArjunSingh #Bangladesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 04:08 IST
'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे': हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री; बोले- अब हिसाब होगा #IndiaNews #National #ArjunSingh #Bangladesh #VaranasiLiveNews
