Parliament: संसद भवन के गेट पर अचानक बजने लगा सायरन, कुछ देर के लिए रोकी गईं गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

देश की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक संसद परिसर में आज अचानक सुरक्षा सायरन बजने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने इस घटना की जानकारी दी है। यह घटना उस समय हुई जब संसद के एंट्री गेट पर लगा एक बूम बैरियर अचानक नीचे गिर गया। बैरियर के गिरते ही वहां लगा ऑटोमैटिक सुरक्षा सायरन जोर-जोर से बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकारियों ने फौरन संसद परिसर में गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगा दी। अचानक एंट्री रुकने से गेट के बाहर गाड़ियों की कतार लग गई और कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। सायरन बजने के बाद इसलिए भी हलचल तेज हो गई क्योंकि मौके पर संसद में बजट सत्र चल रहा है। (खबर अपडेट की जा रही है)

#IndiaNews #National #ParliamentSecurityAlertIndia #SirenAtParliamentComplex #BoomBarrierMalfunction #BudgetSessionSecurity #ParliamentEntryGateIncident #DelhiParliamentNews #SecurityProtocolActivated #TrafficHaltedParliamentGate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 14:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Parliament: संसद भवन के गेट पर अचानक बजने लगा सायरन, कुछ देर के लिए रोकी गईं गाड़ियां, मची अफरा-तफरी #IndiaNews #National #ParliamentSecurityAlertIndia #SirenAtParliamentComplex #BoomBarrierMalfunction #BudgetSessionSecurity #ParliamentEntryGateIncident #DelhiParliamentNews #SecurityProtocolActivated #TrafficHaltedParliamentGate #VaranasiLiveNews