Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में राहुल के बयान पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में चर्चा जारी

आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है। दोनों सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। गौरतलब है कि पहले दिन चर्चा की शुरुआत होने के बाद कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान के बाद विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए। हालांकि, राहुल ने अपने भाषण में कुछ ऐसे तथ्यों का उल्लेख किया, जिसका सत्ता पक्ष की तरफ कड़ा विरोध किया गया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 45 मिनट से अधिक समय तक हुए इस हंगामे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराई। स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि किसी भी मैगजीन, किताब या अखबार में छपे विषयों पर सदन में चर्चा की अनुमति नहीं है। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध नहीं थमा और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम करीब पांच बजे स्थगित कर दी गई। ये भी पढ़ें-Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में राहुल के बयान पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में चर्चा जारी #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews