बच्चों के अध्ययन की आदतों पर ध्यान दें अभिभावक : मनोज
कहा- आगामी सत्र से कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में सीबीएसई पैटर्न से होगी पढ़ाई संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने की।प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पैटर्न के अनुसार पढ़ाई शुरू की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अब विद्यालय में छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से अध्ययन कर सकेंगे, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग, शैक्षणिक वातावरण की मजबूती और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और अध्ययन आदतों पर विशेष ध्यान दें तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सावित्री, पार्षद प्यार चंद, अध्यापक नेक राम और प्रवक्ता राजेंद्र सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व, गुणवत्ता सुधार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर जोगिंद्रनगर अस्पताल के हेल्थ सुपरवाइजर सुदर्शन सिंह और संतोष राणा ने जानकारी दी कि 29 मार्च से पूरे प्रदेश में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
#ParentsShouldPayAttentionToTheStudyHabitsOfTheirChildren:Manoj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:33 IST
बच्चों के अध्ययन की आदतों पर ध्यान दें अभिभावक : मनोज #ParentsShouldPayAttentionToTheStudyHabitsOfTheirChildren:Manoj #VaranasiLiveNews
