नशे से बचाव के लिए अभिभावक रखें बच्चों पर नजर : डीसी

यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति पर जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष प्रीति के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके साथ अधिक समय बिताने की अपील की।आज के समय में युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है। शुरुआत में शौक के तौर पर किया गया नशा धीरे-धीरे लत का रूप ले लेता है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के पास संदिग्ध दवाइयां या अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित सामग्री मिले तो इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत उचित कदम उठाएं। जिला रेड क्रॉस समिति के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने कंडक्टर एवं वाहन चालक लाइसेंस आवेदकों, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों, टीआई प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सेक्शन अधिकारी धीरज सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा सामान्य अस्पताल यमुनानगर सहित विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों पर उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने लोगों से इन सेवाओं का लाभ उठाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शीशपाल सिंह सोही, शशि भूषण, राज कुमार, नरेश कुमार, अजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनीता शर्मा, जसबीर सिंह, दीपशिखा, कविता रानी, सपना, राजेश और सूरज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

#ParentsShouldKeepAnEyeOnTheirChildrenToPreventDrugAbuse:DC #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 02:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नशे से बचाव के लिए अभिभावक रखें बच्चों पर नजर : डीसी #ParentsShouldKeepAnEyeOnTheirChildrenToPreventDrugAbuse:DC #VaranasiLiveNews