Haridwar News: बेटे की हत्या के बाद माता-पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार

- कोतवाली से नहीं मिला इंसाफ, एसएसपी को करेंगे शिकायतहरिद्वार। कोतवाली से इंसाफ न मिलने के बाद बेटे की हत्या के मामले में माता-पिता ने एसएसपी से शिकायत करने का फैसला लिया है। प्रेस क्लब में पीड़ित माता-पिता ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। विष्णु लोक काॅलोनी निवासी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक मनीष की हत्या के मामले में उनके माता-पिता ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। ई-रिक्शा चालक के पिता रामाश्रय और माता रानी ने बताया कि मनीष एक फरवरी से लापता था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या के प्रकरण में पुलिस ने कुछ आरोपी को उठाया था लेकिन कुछ को छोड़ दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिल पाया है। अब एसएसपी को शिकायत करेंगे।

#ParentsPleadForJusticeAfterSon'sMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: बेटे की हत्या के बाद माता-पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार #ParentsPleadForJusticeAfterSon'sMurder #VaranasiLiveNews