Meerut News: माता-पिता प्रथम गुरु, उनका सम्मान और सेवा करना हमारा कर्तव्य
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्रीसंघ में चल रहे चातुर्मास के तहत मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने माता-पिता का सम्मान कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। साध्वी डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्ट प्रिया के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में माता-पिता की सेवा और सम्मान का महत्व बताया गया।साध्वी ने कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं। वह हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उनका प्रेम निस्वार्थ होता है और जीवन में आने वाले संकटों के समय वे सबसे आगे खड़े रहते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता का सम्मान और सेवा करे। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करने वाला व्यक्ति कभी पितृ दोष से पीड़ित नहीं होता। श्रीसंघ में माता-पिता को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनका पाद प्रक्षालन किया गया। इसके बाद नैवेद्य एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट संघ अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि आत्मानंद जैन सभा के कोषाध्यक्ष एवं श्रीसंघ के संरक्षक कुमारपाल जैन और मीनू जैन मेरठ से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की गौतम प्रसादी प्रमोद जैन अहमदाबाद वालों की ओर से रही। रमेश जैन, वीना जैन और रजत जैन परिवार की ओर से तीन लकी ड्रॉ निकाले गए, जबकि रीना जैन परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की गई। ऋषभ जैन, रीना जैन सहित अन्य गुरुभक्तों ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सतेंद्र जैन, धनकुमार जैन, अंबुज जैन, जयप्रकाश जैन, बॉबी जैन, राहुल जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#ParentsAreOurFirstTeachers;RespectingAndServingThemIsOurDuty. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 17:35 IST
Meerut News: माता-पिता प्रथम गुरु, उनका सम्मान और सेवा करना हमारा कर्तव्य #ParentsAreOurFirstTeachers;RespectingAndServingThemIsOurDuty. #VaranasiLiveNews
