Kullu News: स्कूल वर्दी के नाम पर लुट रहे अभिभावक

कमीज 600 और स्वेटर 700 रुपये का वर्दी के मनमाने दामों से अभिभावक परेशानसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिले के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, विद्यालयों में विद्यार्थियों को तय नियमों के अनुसार वर्दी पहनकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों अभिभावक अपने बच्चों के लिए वर्दी की खरीदारी कर रहे हैं लेकिन दुकानों में वर्दी के सामान्य से अधिक दाम अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। दुकानों में महज एक सफेद रंग की कमीज ही 600 रुपये में बिक रही है। वहीं, स्वेटर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दुकानों में स्कूल वर्दी की स्वेटर 700 रुपये में बेची जा रही है। स्कूली वर्दी के हर एक दुकान में अलग-अलग दाम हैं। इससे अभिभावकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और वर्दी के नाम पर अभिभावक लुट रहे हैं। अभिभावकों शालिनी, रितिका, अनीता, शानवी, रीना, जयवंती, प्रोमिला, अंकिता, आरती, रेशमा, शीना, अक्षिता ने कहा कि वे अपने बच्चों के लिए स्कूल की वर्दी खरीदने आई हैं लेकिन शहर में पहले ही रेडीमेड वर्दी की दुकानें गिनी-चुनी हैं और उन सब में दाम अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के अनुसार ही वर्दी की खरीदारी करना पहले ही मजबूरी बना हुआ है और अब दुकानों में मनमाने दाम होने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल वर्दी की खरीद और बढ़ते दामों से अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। एक सामान्य व्यस्क व्यक्ति की कमीज 300 से 400 और स्वेटर 500 रुपये में आती है, लेकिन बच्चों की कमीज और स्वेटर ही 1300 रुपये में खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से निगरानी करने के साथ मनमाने दाम वसूलने पर कार्रवाई की मांग की है। किताबों और कॉपियों के दाम भी बढ़ेजिले में हर साल किताबों और कॉपियों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। विगत वर्ष के मुकाबले दस से 15 फीसदी तक कॉपियों के दाम बढ़े हैं। वर्दी के साथ किताबों और कॉपियों का लगातार महंगा होना अभिभावकों की जेब को ढीला कर रहा है।

#ParentsAreBeingLootedInTheNameOfSchoolUniforms. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: स्कूल वर्दी के नाम पर लुट रहे अभिभावक #ParentsAreBeingLootedInTheNameOfSchoolUniforms. #VaranasiLiveNews