UP: पैरामेडिकल छात्र एप्रन कोट में रखकर लाया चाकू, CT स्कैन कक्ष में कशिश को मारा; CCTV में कैद कत्ल की कहानी

पीलीभीत के जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा कशिश पटेल (20) को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी सागर सिंह ने हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि कानपुर के रहने वाले आरोपी सागर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

#CityStates #Bareilly #Pilibhit #UttarPradesh #PilibhitMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 08:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पैरामेडिकल छात्र एप्रन कोट में रखकर लाया चाकू, CT स्कैन कक्ष में कशिश को मारा; CCTV में कैद कत्ल की कहानी #CityStates #Bareilly #Pilibhit #UttarPradesh #PilibhitMurder #VaranasiLiveNews