पंचकूला कोर्ट का फैसला: पूर्व डीएसपी आत्महत्या मामले में सभी 13 आरोपी बरी, नाै साल पहले खुद को मारी थी गोली
हिसार के पूर्व डीएसपी भगवान दास की आत्महत्या से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में पंचकूला की अदालत ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाना या उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना अपने आप में आत्महत्या के लिए उकसाने की श्रेणी में नहीं आता। मामले में पुलिस ने कुल 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों बलबीर सिंह और रामेश्वर की मौत हो गई, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई। अदालत ने बाकी 13 आरोपियों मुकेश, रवींद्र, धर्मवीर, संदीप, संजय, अमित, देवेंद्र, मनदीप, राजेश, कुलदीप, एक अन्य संदीप, दूसरे संदीप और दीपक को बरी कर दिया।
#CityStates #Panchkula #PanchkulaCourt #HisarFormerDspSuicide #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 03:47 IST
पंचकूला कोर्ट का फैसला: पूर्व डीएसपी आत्महत्या मामले में सभी 13 आरोपी बरी, नाै साल पहले खुद को मारी थी गोली #CityStates #Panchkula #PanchkulaCourt #HisarFormerDspSuicide #VaranasiLiveNews
