HP Panchayat Election: हिमाचल में 21 को घोषित हो सकती है पंचायत चुनाव की तारीख, आयोग ने बुलाई बैठक

हिमाचल प्रदेश में आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि 21 अप्रैल के आसपास पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में आयोग ने 16 अप्रैल को एक अहम बैठक भी बुलाई है, जिसमें चुनावी शेड्यूल पर चर्चा होगी। इसकी अध्यक्षता राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची करेंगे। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों की पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने में करीब 30 दिन का समय लगता है, जिसमें नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpPanchayatElection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 20:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Panchayat Election: हिमाचल में 21 को घोषित हो सकती है पंचायत चुनाव की तारीख, आयोग ने बुलाई बैठक #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpPanchayatElection #VaranasiLiveNews