Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से मैच जीतकर उठाई ट्रॉफी

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बुधवार को अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच युवा क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी के बीच हुआ। इसमें पंचवटी की टीम ने 18 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। क्रिकेटरों ने अभिभावक भी मैच देखने मैदान पहुंचे। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट खोकर 208 रन बनाकर युवा क्रिकेट एकेडमी को 209 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से नव्या ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश कर 73 रनों की नाबाद पारी खेली। केतन ने 39, विराट ने 32 व तुषार ने 23 रन बनाए। नव्या ने लगातार चार फाइनल फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस सीरीज में भी मैन ऑफ द सीरीज रहीं। गेंदबाजी में युवा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज देव ने 3, अभिमान और समर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 190 रन ही बना पाई और फाइनल के रोमांच मुकाबले में 18 रनों से हार गई। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने अच्छी गेंदबाजी और अच्छे क्षेत्ररक्षण से मैच पर कब्जा किया। युवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजन ने 41 रन, समर व देव ने 19-19 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज आर्यन ने तीन, हर्ष ने दो व शुभ, विराट, नक्श ने एक-एक विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद सालिक को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने खिलाड़ी लोकेश, नव्या, सोमपाल, अशोक राठी आदि को सम्मानित किया।

#PanchavatiCricketAcademyWonTheMatchBy18RunsAndLiftedTheTrophy. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से मैच जीतकर उठाई ट्रॉफी #PanchavatiCricketAcademyWonTheMatchBy18RunsAndLiftedTheTrophy. #VaranasiLiveNews