Kangra News: पालमपुर ने धोरन को हराकर जीती फुटबाल प्रतियोगिता की ट्राॅफी
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। बाबा कृपा धोरन यूथ क्लब ने रविवार को धोरन मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि राजेंद्र कुमार और विशेष अतिथि रंजीत सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी मैच का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता का फाइनल पालमपुर एफसी टीम और धोरन एफसी की टीम में हुआ। इसमें पालमपुर की टीम ने जीत हासिल की। विजेता टीम को 5100 रुपये की नकद राशि, आकर्षक ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल साथ ही उपविजेता टीम को भी 2100 रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। संवाद
#PalampurDefeatedDhoranAndWonTheFootballCompetitionTrophy. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 17, 2026, 19:16 IST
Kangra News: पालमपुर ने धोरन को हराकर जीती फुटबाल प्रतियोगिता की ट्राॅफी #PalampurDefeatedDhoranAndWonTheFootballCompetitionTrophy. #VaranasiLiveNews
