सेना-कश्मीर के बाद अब यूपी चुनाव निशाने पर: पाकिस्तानी हैंडल सक्रिय, दलों के नकली चेहरे ओढ़ भड़का रहे आपसी जंग

सेना और कश्मीर पर झूठ फैलाते रहे पाकिस्तानी हैंडल अब उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर आए हैं। तरीका नया है और ज्यादा खतरनाक भी। ये हैंडल किसी राजनीतिक दल के समर्थक बनकर ऐसी पोस्ट डालते हैं, जिससे विरोधी दल के कार्यकर्ता भड़क उठें, और फिर दोनों तरफ के असली लोग आपस में भिड़ जाते हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रेड अलर्ट जारी किया है कि यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव में यह हमला और तेज होगा। इस बार सीधे बड़े नेताओं और पत्रकारों को भी निशाना बनाया जाएगा। एजेंसियों के आकलन के मुताबिक यह चुनावी प्रतिद्वंद्विता की आड़ में लड़ा जा रहा छद्म साइबर युद्ध है। निशाना कोई एक दल नहीं, बल्कि देश का सामाजिक ताना-बाना है। चुनावी राज्यों के लिए साजिश, निशाना कौन चुनाव तो बहाना है, असली मकसद राजनीतिक मतभेद को जातीय और सामाजिक दुश्मनी में बदलना और लोकतंत्र की हर संस्था के प्रति अविश्वास पैदा करना है। यह कोई नई फैक्टरी नहीं है। अब तक इनका केंद्र फौज और कश्मीर था। चुनाव आते ही इसी ढांचे का रुख जाति और राजनीति की ओर मोड़ दिया गया है। एजेंसियों की बड़ी फिक्र यह है कि चुनावी मौसम में बड़े नेताओं, पत्रकारों व प्रभावशाली लोगों को सीधे निशाना बनाया जाएगा। फर्जी हैंडल से किसी पार्टी का नकली पोस्ट डालते हैं और शुरू हो जाता है वाद-विवाद ये हैंडल विपक्षी दल के समर्थक बनकर विवादित पोस्ट डालते हैं, जिससे असली कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले किसी हैंडल की नकल तैयार की जाती है। जातिसूचक सरनेम या पार्टी समर्थक की पहचान का खाता बनाया जाता है। मसलन, सपा का समर्थक बनकर हैंडल खड़ा किया गया। फिर जाति या समाज को बांटने वाली विवादित पोस्ट डाली गई। जवाब में भाजपा या दूसरे दलों के लोग उस पर टूट पड़ते हैं, गालियां शुरू हो जाती हैं। नकली पोस्ट असली झगड़े में बदल जाती है। यही चाल भाजपा या कांग्रेस के नाम से भी चली जाती है। चुनाव में किसी नेता का गढ़ा हुआ बयान पूरे समुदाय को भड़का सकता है। यह हथियार पहले से ज्यादा घातक साबित हो सकता है। इस तंत्र ने तीन महीने में भारत के खिलाफ 28 झूठे दावे फैलाए हैं। इनमें एनएसए अजीत डोभाल का डीपफेक वीडियो भी शामिल था। गाजियाबाद में मस्जिदें गिराने और कोलकाता में नमाजियों पर फायरिंग के झूठे दावे भी किए गए। सरकार ने चार मोर्चे खोले सरकार ने तत्काल फैक्ट चेक, संदिग्ध हैंडल को ब्लॉक करना, एजेंसियों के बीच समन्वय व जागरुकता फैलाने जैसे कदम उठाए हैं। @RedDeFacto और अनुषी तिवारी जैसे कई सक्रिय हैंडल ब्लॉक किए गए हैं। मई, 2025 में सरकार ने एक्स को 8,000 खाते ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

#IndiaNews #National #UttarPradesh #UpAssemblyElection #PakistaniHandles #SocialMedia #Disinformation #CyberWarfare #FakeAccounts #IndianSecurityAgencies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 01:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेना-कश्मीर के बाद अब यूपी चुनाव निशाने पर: पाकिस्तानी हैंडल सक्रिय, दलों के नकली चेहरे ओढ़ भड़का रहे आपसी जंग #IndiaNews #National #UttarPradesh #UpAssemblyElection #PakistaniHandles #SocialMedia #Disinformation #CyberWarfare #FakeAccounts #IndianSecurityAgencies #VaranasiLiveNews