Pakistan: नौशेरा जिले में पेड़ काटने को लेकर दो गुटों में विवाद, गोलीबारी में सात लोगों की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में हुई। यह जिला राजधानी पेशावर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस के अनुसार, इलाके में पेड़ काटने को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह झड़प हुई। पुलिस ने घटना में सात लोगों के मारे जाने और तीन के घायल होने की पुष्टि की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में पुलिस बल नौशेरा जिले में भेजे गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
#World #National #Pakistan #Nowshera #TreeCutting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 11:24 IST
Pakistan: नौशेरा जिले में पेड़ काटने को लेकर दो गुटों में विवाद, गोलीबारी में सात लोगों की मौत #World #National #Pakistan #Nowshera #TreeCutting #VaranasiLiveNews
