Panipat News: रात के समय पानी पीने के लिए उठे पेंटर की छत से गिरने पर मौत

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के कच्चा कैंप क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पेंटर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रात में पानी पीने के लिए उठा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।कच्चा कैंप निवासी पूनम ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाठ कुआं गांव का रहने वाला है। उनके पति राजेश (40) पेंटर का काम करते थे। शनिवार शाम को वह काम से घर लौटे थे। उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया था। पहले उन्होंने नीचे कमरे में सोने की बात कही, लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण बाद में छत पर सोने चले गए।पूनम ने बताया कि देर रात करीब दो बजे उन्हें किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो राजेश खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां राजेश ने बताया कि वह रात में पानी पीने के लिए उठे थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गए।रविवार सुबह चिकित्सकों ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#PainterDiesAfterFallingFromRoofWhileGettingUpToDrinkWaterAtNight. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: रात के समय पानी पीने के लिए उठे पेंटर की छत से गिरने पर मौत #PainterDiesAfterFallingFromRoofWhileGettingUpToDrinkWaterAtNight. #VaranasiLiveNews