Chandigarh-Haryana News: सीईटी ग्रुप-डी के लिए 77 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
- आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह की अपील- अफवाहों से बचें, आवेदन के समय दस्तावेजों व विवरणों की सावधानी से जांच करेंअमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सीईटी ग्रुप-डी के लिए अब तक 77 हजार 735 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। 26 हजार 41 अभ्यर्थी अपना आवेदन अंतिम रूप से जमा कर चुके हैं। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अफवाह, भ्रामक संदेश, फर्जी कॉल या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा न करें। सभी आधिकारिक सूचनाएं आयोग के अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएंगी।आयोग अध्यक्ष ने आवेदन के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि अभ्यर्थी अपना फॉर्म स्वयं भरें और सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। श्रेणी, प्रमाण-पत्रों का विवरण और अन्य सूचनाओं में किसी प्रकार की गलती भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले सीईटी ग्रुप-सी 2025 के लिए पंजीकरण किया हुआ है वे उसी मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर ग्रुप-डी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पात्रता के अनुसार श्रेणी और अन्य विवरणों में संशोधन भी किया जा सकता है। अभ्यर्थी के एक से अधिक पंजीकरण मिलने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है और भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है। किसी भी जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
#Over77 #000CandidatesHaveRegisteredForTheCETGroup-D. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:49 IST
Chandigarh-Haryana News: सीईटी ग्रुप-डी के लिए 77 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण #Over77 #000CandidatesHaveRegisteredForTheCETGroup-D. #VaranasiLiveNews
