Rajasthan SIR: दौसा में 11.89 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.52% बढ़ी संख्या; 61 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम कटे
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया था। 4 नवम्बर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण पूर्ण होने के बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। उस समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,71,482 थी। दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची जारी की गई है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,89,242 हो गई है। यानी 1.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 28 हजार से अधिक दावे एवं आपत्तियां 16 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में कुल 28,489 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-6/6A (नए नाम जोड़ने हेतु): 22,425 फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु): 711 फॉर्म-8 (संशोधन हेतु): 5,353 सभी आवेदनों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई। सबसे अधिक 18,053 नाम दौसा विधानसभा क्षेत्र में काटे गए, जबकि सबसे कम 8,344 नाम बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में विलोपित किए गए। पढ़ें:बीकानेर में सनसनी: परीक्षा केंद्र जाते समय लापता छात्रा का शव मिला, हत्या की जताई गई आशंका; जांच जारी विधानसभा-वार मतदाता संख्या (SIR से पहले और बाद) विधानसभा SIR से पहले SIR के बाद बांदीकुई 2,29,838 2,21,494 महवा 2,28,832 2,17,733 सिकराय 2,76,630 2,64,965 दौसा 2,48,627 2,30,574 लालसोट 2,66,876 2,54,476 विधानसभा-वार अंतिम मतदाता विवरण विधानसभा बूथ पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता बांदीकुई 267 1,17,548 1,03,945 1 2,21,494 महवा 267 1,17,388 1,00,345 0 2,17,733 सिकराय 318 1,41,180 1,23,784 1 2,64,965 दौसा 276 1,22,692 1,07,882 0 2,30,574 लालसोट 293 1,35,973 1,18,502 1 2,54,476 कुल 1421 6,34,781 5,54,458 3 11,89,242 जिले में मतदाताओं का लैंगिक अनुपात कुल पुरुष मतदाता: 6,34,781 कुल महिला मतदाता: 5,54,458 थर्ड जेंडर: 3 कुल बूथ: 1,421 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवा दी गई हैं।
#CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #DausaViralNews #DausaSirNews #SirViralNews #SirHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:01 IST
Rajasthan SIR: दौसा में 11.89 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.52% बढ़ी संख्या; 61 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम कटे #CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #DausaViralNews #DausaSirNews #SirViralNews #SirHindiNews #VaranasiLiveNews
