यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भीषण गर्मी में सुस्त हुई रेलवे की रफ्तार, 18 से ज्यादा ट्रेनें लेट; देखें पूरी लिस्ट

रेलवे की परिचालन व्यवस्था में लगातार हो रही देरी का असर रविवार को भी यात्रियों पर साफ दिखाई दिया। उत्तर भारत के प्रमुख जंक्शनों में शामिल मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से विलंबित रहीं। ये भी पढ़ें -गोवर्धन में दर्दनाक हादसा:मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रेनों के घंटों देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कई यात्रियों की आगे की यात्रा और जरूरी कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। सबसे अधिक विलंब से चलने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस रही, जो अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े छह घंटे बाद मथुरा जंक्शन पहुंची। वहीं अन्य ट्रेनें भी देरी से संचालित हुई। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख ट्रेनें भी निर्धारित समय से देर से पहुंचीं, जिससे दिनभर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और असुविधा बनी रही। ये भी पढ़ें -Mathura:प्रचंड गर्मी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, ओवरलोडिंग के चलते अंधेरे में डूबा शहर; अघोषित कटौती ने किया बुरा हाल इसी क्रम में 12752 हुजुर नादेंड साहिब सुपरफास्ट तीन घंटे, 05045 लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल एक्सप्रेस 30 मिनट, 64957 आगरा छावनी पलवल एक घंटा पांच मिनट, 11077 झेलम एक घंटा 40 मिनट, 64904 गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन पैसेंजर एक घंटा चार मिनट, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस छह घंटे 27 मिनट, 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 57 मिनट, 14212 इंटरसिटी एक्सप्रेस 50 मिनट, 11058 अमृतसर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस 25 मिनट, 64910 शकूर बस्ती-मथुरा पैसेंजर ट्रेन 57 मिनट देरी से चल रहीं है। ये भी पढ़ें -UP:आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर फंसे रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू अब धौलपुर तक चलेगी रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली कोसीकलां तक प्रतिदिन चलने वाली ईएमयू का संचालन अब धौलपुर तक आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया है। इस विस्तार के साथ ट्रेन की समय-सारिणी में भी आवश्यक संशोधन किए गए हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर कोसीकलां 6:35 बजे पहुंचेगी और वहां से आगे चलकर 8:10 पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी और मथुरा जंक्शन से 8: 15 पर रवाना होगी और धौलपुर सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। ये भी पढ़ें -Mathura:श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं, अब जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप; खड़े हो रहे हैं ये सवाल वहीं वापसी में धौलपुर से शाम 4 बजे प्रस्थान कर 5 बज कर 55 मिनट पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी और 6:00 बजे मथुरा जंक्शन से रवाना होकर कोसीकलां शाम 7:25 बजे पहुंचेगी और आगे नई दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 10:20 बजे पहुंचेगी। इस विस्तार से मथुरा, आगरा, धौलपुर, कोसीकलां, पलवल और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेल जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि रेलवे का यह निर्णय क्षेत्रीय रेल संपर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #MathuraJunction #TrainDelay #IndianRailways #HirakudExpress #Passengers #RailwayUpdate #MailExpress #Platform #LateTrains #मथुराजंक्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 08:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भीषण गर्मी में सुस्त हुई रेलवे की रफ्तार, 18 से ज्यादा ट्रेनें लेट; देखें पूरी लिस्ट #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #MathuraJunction #TrainDelay #IndianRailways #HirakudExpress #Passengers #RailwayUpdate #MailExpress #Platform #LateTrains #मथुराजंक्शन #VaranasiLiveNews