Chamba News: दीवार से टाइल गिरने पर आउटसोर्स कर्मचारी घायल

चंबा। मेडिकल कॉलेज के भवन की दीवार से टाइल गिरने पर आउटसोर्स कर्मचारी घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में उसकी जान बच गई। हितेश कुमार पुत्र नेक राम निवासी हरदासुपरा ऑर्थो वार्ड ब्लॉक के बाहर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार से टाइल सीधे उसके सिर पर आ गिरी, जिससे वह चोटिल होकर नीचे गिर गया। वहां खड़े लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। बेटे के घायल होने की सूचना मिलने पर पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने टाइल लगाने के कार्य को लेकर लापरवाही की आशंका जाहिर की। साथ ही प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि जिस भी ठेकेदार ने यह कार्य किया है, उससे बेटे के इलाज का खर्च वसूला जाए। साथ ही घटिया काम करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि टाइल किस कारण नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है।

#OutsourcedWorkerInjuredAfterATileFallsFromAWall #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 15:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: दीवार से टाइल गिरने पर आउटसोर्स कर्मचारी घायल #OutsourcedWorkerInjuredAfterATileFallsFromAWall #VaranasiLiveNews