Pauri News: चंपावत की घटना पर श्रीनगर में फूटा आक्रोश, आइसा ने फूंका सरकार का पुतला
श्रीनगर। चंपावत में नाबालिग बेटी के साथ हुई दर्दनाक और शर्मनाक घटना को लेकर बृहस्पतिवार को आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोला बाजार में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और युवाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों के नाम सामने आना सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, अरुणेश, प्रवेश, युवराज, प्रियंका खत्री, पारुल, सौम्या आदि मौजूद रहे।
#OutrageEruptsInSrinagarOverChampawatIncident #AISABurnsGovernmentEffigy #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:47 IST
Pauri News: चंपावत की घटना पर श्रीनगर में फूटा आक्रोश, आइसा ने फूंका सरकार का पुतला #OutrageEruptsInSrinagarOverChampawatIncident #AISABurnsGovernmentEffigy #VaranasiLiveNews
