Yamuna Nagar News: शोभायात्रा के लिए संस्थाओं ने बाजारों में बांटे निमंत्रण पत्र
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा दो अप्रैल को निकाली जाएंगी। प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से एक साथ दो यात्राएं शुरू की जाएंगी। एक यात्रा कुटानी रोड अवध धाम मंदिर पहुंचेगी तो दूसरी सनौली रोड कांशिगिरी मंदिर पहुंचेगी। तीसरी शोभायात्रा मॉडल टाउन में निकाली जाएगी। तीनों संस्थाओं ने वीरवार को शहर में संपर्क तेज कर दिया है। बाजारों में दुकानदारों और लोगों को शोभायात्रा के लिए निमंत्रण दिया। हनुमंत जन्मोत्सव समिति एवं अवध धाम सेवा समिति ने देवी मंदिर के पावन प्रांगण में माता रानी के चरणों में सफल आयोजन के लिए माथा टेका। इसके साथ ही टेंट, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा के लिए पूरे यात्रा रूट का दौरा किया। साथ ही बाजारों में प्रधानों, दुकानदारों व लोगों को निमंत्रण दिया। शोभायात्रा के प्रमुख सदस्य वेद पारासर ने बताया कि इसके लिए लोगों में उत्साह देखने को बन रहा है। वहीं दूसरी शोभायात्रा के प्रमुख सदस्य रमेश माटा, विकास गोयल व कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। साथ ही बाजारों और अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए न्योता दे रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां भी दी जा रही है। लखदातार सेवा समिति के प्रमुख सदस्य आशु दुआ, मोहक दुआ और मेहूल जैन ने माडल टाउन स्थित सभी मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा दो अप्रैल काे सायं चार बजे से मॉडल टाउन में निकाली जाएगी। इसमें श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन, बाल हनुमान स्वरूप दर्शन, पंचभोग दर्शन, पावन सिंदूर अर्पण, मां सीता रसोई , सवामणी प्रसाद वितरण, सालासर धाम भभूत वितरण व मेहंदीपुर धाम जल वर्षा की जाएगी। संवाद
#OrganizationsDistributedInvitationCardsForTheProcessionInTheMarkets. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 02:25 IST
Yamuna Nagar News: शोभायात्रा के लिए संस्थाओं ने बाजारों में बांटे निमंत्रण पत्र #OrganizationsDistributedInvitationCardsForTheProcessionInTheMarkets. #VaranasiLiveNews
