Chamba News: किलाड़ अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश रद्द
पांगी (चंबा)। सिविल अस्पताल किलाड़ में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश एक सप्ताह के भीतर ही रद्द कर दिए गए। अब विशेषज्ञ चिकित्सक को सिविल अस्पताल भोरंज (हमीरपुर) में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के आदेश में किए गए बदलाव के पीछे अब राज्य सरकार ने परिस्थितियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं का पुनर्मूल्यांकन करते हुए उन आदेशों में महत्वपूर्ण संशोधन करने की बात कही है। ऐसे हालात में अब सिविल अस्पताल किलाड़ में मिलने वाले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का पद एक बार फिर से खाली रह गया है। सिविल अस्पताल किलाड़ में 28 अप्रैल को डॉ. अविनाश धीमान का तबादला पहले जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी (किलाड़) के लिए किया गया था। अब राज्य सरकार ने परिस्थितियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं का पुनर्मूल्यांकन करते हुए उन आदेशों में महत्वपूर्ण संशोधन करने का निर्णय लिया है। नए आदेशों के तहत अब डॉ. धीमान को सिविल अस्पताल भोरंज जिला हमीरपुर में खाली चल रहे पद पर तैनात किया गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी के माध्यम से जारी इस आधिकारिक पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित डॉक्टर को बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थल यानी भोरंज में कार्यभार संभालना होगा।
#OrderForPostingOfAnesthesiaSpecialistAtKiladHospitalCancelled #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 17:15 IST
Chamba News: किलाड़ अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश रद्द #OrderForPostingOfAnesthesiaSpecialistAtKiladHospitalCancelled #VaranasiLiveNews
