उरई: एडीजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, एसपी दफ्तर में खंगाली फाइलें, लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

उरई जिले में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक एडीजी के पहुंचने से कार्यालय में खलबली मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों और उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। http:// निरीक्षण के दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और कामकाज में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त रखने, लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने और कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। एडीजी के निरीक्षण को लेकर पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल बनी रही।

#CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #AdgAnupamKulshreshthaJalaun #SpOfficeInspectionOrai #JalaunPoliceNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 16, 2026, 13:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उरई: एडीजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, एसपी दफ्तर में खंगाली फाइलें, लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार #CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #AdgAnupamKulshreshthaJalaun #SpOfficeInspectionOrai #JalaunPoliceNews #VaranasiLiveNews