Delhi NCR News: आईजीडीटीयूडब्ल्यू में पीजी और पीएचडी में 22 जून तक दाखिले का मौका

नए बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के लिए दाखिला प्रक्रिया जुलाई से होगी शुरुअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में एक जून से शुरू हुई पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। दाखिले की इच्छुक छात्राओं के पास 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका है। वहीं, विश्वविद्यालय ने इस वर्ष पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रम भी शुरु किए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई में शुरु होगी और दाखिला सीयूईटी स्कोर के आधार पर होगा। पांच साल के इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी कोर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री के अलावा मैथमेटिक्स में 45-45 सीटें है। विश्वविद्यालय के अनुसार एमटेक कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई), एआई एंड डेटा साइंस, आईटी-साइबर सिक्योरिटी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिले दिए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) अथवा संबंधित योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। वहीं, पीएचडी में इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की 125 सीटों पर दाखिले रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट ( रैट) और साक्षात्कार के आधार पर होंगे। 85 प्रतिशत दिल्ली की छात्राओँ के लिए आरक्षितदिल्ली सरकार के इस विश्वविद्यालय में कुल सीटों में से 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली क्षेत्र की छात्राओं के लिए आरक्षित होती है। वहीं, 15 प्रतिशत सीटों पर दिल्ली से बाहर की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। विवि ने इस साल बीटेक-रोबॉटिक्स साइंस एंड एआई, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) भी शुरु किया है। इन दोनों कोर्स में दाखिले के लिए ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक-2026 दिल्ली) की प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरु हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।

#OpportunityForPGAndPhDAdmissionsAtIGDTUWUntilJune22. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: आईजीडीटीयूडब्ल्यू में पीजी और पीएचडी में 22 जून तक दाखिले का मौका #OpportunityForPGAndPhDAdmissionsAtIGDTUWUntilJune22. #VaranasiLiveNews