Noida News: खुले नाले से बढ़ रहा बीमारी का खतरा, लोग परेशान
नोट- लोगों से बातचीत के फोटो।ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसायटी के पास खुला नाला लोगों के परेशानी का कारण बना गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि काफी समय से यह स्थिति है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। नाले से लगातार तेज बदबू आती रहती है, जिसके कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। नाले में जमे गंदे पानी की वजह से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है जिससे डेंगू , मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं बारिश के समय और रात में नाले में पानी भरने पर नाला दिखाई नहीं देता, जिससे गिरने और हादसा होने का डर बना रहता है।---------- कोट बदबू से घर पर बैठना मुश्किल हो गया है, खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं। -मनीष, स्थानीय निवासीमच्छर बहुत बढ़ गए हैं। इसके कारण डेंगू होने का डर लगा रहता है। -सुनील सचदेव, स्थानीय निवासीबारिश में स्थिति और खराब हो जाती है, कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं। -शिवम निगम, स्थानीय निवासीहमेशा डर लगा रहता है कि किसी दिन कोई व्यक्ति नाले में गिर न जाए। -हिमांशु खन्ना, स्थानीय निवासी
#OpenDrainsAreIncreasingTheRiskOfDisease #PeopleAreWorried #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 17:38 IST
Noida News: खुले नाले से बढ़ रहा बीमारी का खतरा, लोग परेशान #OpenDrainsAreIncreasingTheRiskOfDisease #PeopleAreWorried #VaranasiLiveNews
