Panipat News: सवा करोड़ की चोरी में सिर्फ 10 लाख बरामद
पानीपत। सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी में पांच माह पहले हुई सवा करोड़ रुपये की चोरी के मामले में कारोबारियों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस ने आधा अधूरा खुलासा किया है। पुलिस सवा करोड़ रुपये की चोरी में मात्र 10 लाख रुपये की बरामद कर पाई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूसरा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। रविवार को सेक्टर-12 में कारोबारी ओमप्रकाश की कोठी पर कारोबारियों की बैठक हुई। ओमप्रकाश कटारिया ने बताया कि 20 सितंबर को उनके घर में दो चोरों ने करीब सवा करोड़ रुपये की नकदी और जेवर चोरी किए थे। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले में कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोरी के दो आरोपियों को चिह्नित किया था। इनमें से एक शामली और एक पानीपत का रहने वाला था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद किए थे। वहीं बाकी की रकम दूसरे चोर के पास होने की बात कही थी। लेकिन अभी तक पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि वह बार-बार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने 70 फीसदी रिकवरी का वादा किया था। लेकिन, अभी तक मात्र छह फीसदी बरामद ही हो सकी है। मुख्यमंत्री, विधायक से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। रविवार को एक बार फिर कारोबारियों ने तय किया है कि वह जल्द ही इस मामले में सीएम से मुलाकात करेंग। इस मौके पर राजेंद्र सिंगला, कृष्ण लाल कत्याल, सुभाष नारंग व अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
#OnlyRs10LakhRecoveredInTheftOfRs1.25Crore #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:25 IST
Panipat News: सवा करोड़ की चोरी में सिर्फ 10 लाख बरामद #OnlyRs10LakhRecoveredInTheftOfRs1.25Crore #VaranasiLiveNews
