Chandigarh-Haryana News: एनएचएम हरियाणा में ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत
पोर्टल पर कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव और मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगेचंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को अवकाश लेने की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों से राहत देना और पूरी व्यवस्था को अधिक सरल व पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली एनएचएम कर्मचारियों के लिए अवकाश आवेदन प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए विकसित की गई है। इसके माध्यम से कार्य प्रवाह को सुगम बनाया जाएगा, प्रशासनिक बोझ कम होगा और समय पर स्वीकृति सुनिश्चित की जा सकेगी। एनएचएम के प्रवक्ता के अनुसार इस पोर्टल पर कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव और मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा हेतु एनओसी का अनुरोध भी कर सकते हैं। एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिससे अधिकारी उचित निर्णय ले सकें। आवेदन के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी को एसएमएस के जरिए जानकारी मिलती रहेगी। इस प्रणाली से मैन्युअल कार्य कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा। भविष्य में इसमें अन्य अवकाश सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
#OnlineLeaveManagementSystemLaunchedInNHMHaryana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:54 IST
Chandigarh-Haryana News: एनएचएम हरियाणा में ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत #OnlineLeaveManagementSystemLaunchedInNHMHaryana #VaranasiLiveNews
